पांच नाबालिगों को किया रेस्क्यू:साड़ी की फैक्ट्री में करवाया जा रहा था बाल श्रम,14 घंटे करवाते थे काम
सीडब्ल्यूसी मेंबर मधुबाला शर्मा ने बताया कि रेलवे कॉलोनी इलाके की बापू बस्ती में जोया फैशन नाम से साड़ियों का कारखाना है। यहां पर बच्चों से काम करवाने की सूचना मानव तस्करी विरोधी यूनिट को मिली थी। सूचना पुख्ता करने के बाद यूनिट ने फैक्ट्री में दबिश दी तो मौके से पांच किशोर मिले। जिनकी उम्र 15-17 वर्ष है। सभी को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया।
मधु शर्मा ने बच्चों की काउंसलिंग की तो बच्चों ने बताया कि सभी बच्चे यूपी के रहने वाले हैं। बच्चे कारखाने के अंदर ही काम करते थे और वही पर सो जाते थे। बच्चों ने बताया कि कारखाना प्रबंधन उनसे 12 से 14 घंटे काम करवाते थे। इन बच्चों की उम्र 15 से 17 के बीच में है। बच्चों से साड़ियों के कारखाने में साड़ियां धोना, प्रेस करना, मरम्मत करना, आदि कार्य कराए जाते थे। 14 घंटे काम के बदले इन्हें सात हजार रुपए महीने के मिलते थे। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सभी बच्चों को सेंटर होम में आश्रय दिया गया।
kRISHNA Studio Joonakheda
Whatsapp Group link Click Here
Telegram group link click here
For Job Education Video CLICK HERE
FaceBook Group. Click here
Visit my website. CLICK HERE

